फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः तेज बारिश ने दी गर्मी से राहत, बिजली भी रही गुल

Sat, 22 Apr 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक रहा। सुबह चार बजे से प्रदेश में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हुई। इस दौरान कई इलाकों में बिजली भी गुल रही। बारिश की वजह से तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट भी रही।
विज्ञापन


प्रदेश के कई हिस्से में शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहे। नतीजन शनिवार तड़के ही तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। बारिश के कारण पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली। वहीं, बृस्पतिवार के मुकाबले मैदानी इलाकों में आंशिक बादलों की वजह से गर्मी से मामूली राहत रही। राजधानी में भी बृहस्पतिवार के 37.2 के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, प्रदेश भर में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजधानी में भी कुछ इलाकों में आंधी आई । कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश का यह सिलसिला आगामी करीब सात दिन तक जारी रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें