फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्कूलों में रिकाॅर्ड समय में छात्र-छात्राओं को दी 23 लाख मुफ्त किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
= विभागीय मंत्री ने कहा, राज्य गठन के बाद पहली बार सत्र शुरू होते ही छात्रों को मिली किताबें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा, राज्य गठन के बाद पहली बार छात्र-छात्राओं को शिक्षा सत्र शुरू होते ही मुफ्त किताबें दी गई हैं। एक सप्ताह के भीतर 23 लाख छात्र-छात्राओं को किताबें दी गई है।
शिक्षा मंत्री के मुताबिक छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से मुफ्त किताबें दी जाती हैं, लेकिन पिछले कई वर्षों से किताबें देरी से देने की परंपरा बन गई थी। जिसे तोड़ते हुए पहली बार छात्र-छात्राओं को समय पर मुफ्त पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई है। शिक्षा विभाग के मुताबिक नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के शुरू होते ही विद्यालयों में कक्षा-एक से लेकर 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं को किताबें वितरित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने 2371789 मुफ्त पाठ्य पुस्तकें वितरित की है। जिसमें अल्मोड़ा जिले के विभिन्न विद्यालयों में 137334 किताबें बांटी गई। इसी तरह बागेश्वर में 46891, चमोली 129461, चंपावत 78142, देहरादून 436134, हरिद्वार 446311, नैनीताल 197687, पौड़ी 107799, पिथौरागढ़ 118329, रुद्रप्रयाग 74869, टिहरी 104559, ऊधमसिंह नगर 425176 एवं उत्तरकाशी जिले के विद्यालयों में 69097 पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सभी जिलों से कुल 7818145 पाठ्य पुस्तकों की मांग प्राप्त हुई थी, जिसमें से अधिकतर पुस्तकें उपलब्ध करा दी गई, जबकि शेष पुस्तकों का वितरण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। विद्यालयों में किताबों की कोई कमी न हो इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निगरानी के निर्देश दे दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि विद्यालयों में समय पर किताबें मिलने से जहां शैक्षणिक गतिविधियां बिना किसी बाधा के संचालित हो रही हैं, वहीं छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के प्रति उत्साह भी बढ़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें