फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: ये 23 लोग नहीं लड़ सकेंगे निकाय चुनाव, निर्वाचन आयोग ने छह साल के लिए लगाया बैन

Thu, 18 Oct 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
निकाय चुनाव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में इस बार 23 लोग चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। पिछले निकाय चुनाव में चुनाव खर्च का विवरण न देने पर राज्य निर्वाचन आयोग ने इनके चुनाव लड़ने पर छह साल के लिए रोक लगाई है।  

विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग चुनाव के लिए ताल ठोके हुए हैं। वहीं कुछ निर्दलीय भी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं, लेकिन अब वे लोग चुनाव नहीं लड़ सकेंगे, जिन्होंने पिछले निकाय चुनाव में राज्य निर्वाचन आयोग के नोटिस के बावजूद चुनाव खर्च का विवरण प्रस्तुत नहीं किया।

राज्य निर्वाचन आयोग ने इनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाई हुई है। राज्य निर्वाचन आयोग के एक पत्र के अनुसार इन लोगों की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग में 11 नवंबर 2014 को कार्यालय समय की समाप्ति तक भी अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया।
विज्ञापन


अधिकतम निर्वाचन व्यय और उसकी लेखा प्रस्तुति आदेश 2003 के प्राविधान के अनुसार इन लोगों को निर्वाचन में प्रतिभाग के लिए छह साल तक के लिए अनर्ह घोषित किया गया है।

विज्ञापन

ये नहीं लड़ पाएंगे चुनाव  

नगर पालिका पौड़ी से यशपाल निवासी लोवर चोपड़ा, मुकेश चंद्र ग्राम बैज्वाड़ी, नसीमा बेगम निवासी लोअर बाजार, रमेश चंद्र निवासी लक्ष्मी नारायण मंदिर, माधुरी थपलियाल निवासी डिप्टी धारा पौड़ी। नगर पालिका श्रीनगर से दीपक पंवार निवासी नर्सरी रोड, ताजवर सिंह निवासी तिवारी मोहल्ला, मोहम्मद तेहसीन निवासी गणेश बाजार, सुषमा नौटियाल निवासी भक्तियाना, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक से गोपाल निवासी किरमोला, संजीव सिंह नेगी निवासी जौंक स्वर्गाश्रम, इंदु देवी निवासी स्वर्गाश्रम जौं।

नगर निगम कोटद्वार से विद्या देवी निवासी गाड़ीघाट, कुसुम देवी निवासी आम पड़ाव, अंकुर त्यागी निवासी सिद्धबली मार्ग, किशोर कोटनाला निवासी काशीरामपुर पनियाली, शरीफ अहमद निवासी लकड़ी पड़ाव, नीरज निवासी गोविंदनगर, महेश चंद्र अग्रवाल निवासी गोविंदनगर, बलराम निवासी नयागांव देवी रोड, गुलजार अहमद निवासी सुमन मार्ग, अर्जुन कुमार निवासी जयानंद भारती मार्ग, फिरोजुद्दीन निवासी सिनेमा मार्ग कोटद्वार।  

 राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से एक सूची मिली है। इसमें कुछ लोगों को चुनाव खर्च का विवरण न देने पर चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किया गया है। हम इस सूची को सभी रिटर्निंग ऑफिसरों को जारी कर रहे हैं।
-सुशील कुमार, डीएम पौड़ी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें