फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में खाना खाकर आए 22 बच्चाें को फूड प्वॉइजनिंग 

Sun, 21 May 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट 
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : demo
विज्ञापन
डाना मिरई के बाद अब सुरईखेत के चौंरा गांव में भी विवाह समारोह में पहुंचे 22 बाराती बच्चे फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए। दो दिनों में फूड प्वॉइजनिंग की दूसरी घटना से पूरे क्षेत्र में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


सभी 22 बच्चों को यहां सीएचसी में भर्ती कराया गया, सभी को उल्टी, दस्त की शिकायत है। इनमें से आठ से 16 वर्ष आयु तक के बच्चे भी शामिल हैं। उपचार के बाद हालांकि सभी बीमार बारातियों को छुट्टी दे दी गई है। 

दो दिन पूर्व यहां डाना मिरई में मिठाई के सेवन के बाद 50 बाराती और घराती बीमार हो गए थे। इसके बाद 19 मई को चौखुटिया के तोइया गांव निवासी मोहन सिंह रावत के पुत्र धन सिंह की सुरईखेत के चौंरा निवासी पूरन सिंह किरौला के यहां बारात आई थी। मिठाई, नमकीन और भोजन करने के बाद बच्चों को पेट में दर्द और उल्टियां शुरू हो गई। इससे वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


देर रात्रि तक हिमांशु, मंजू, दीपक, प्रताप सिंह, दीपक, दिनेश, विशन सिंह, ललित, चंदन, कविता, राजू, विनोद, बच्चन, भावना, प्रभा, जगत सिंह, सुनीता, तारा सिंह, मोहन सिंह, भारत, दान सिंह, हर सिंह, सोनिया, कमल सिंह, मानसी सहित 22  बीमारों को यहां सीएचसी में भर्ती कराया गया। बीमारों में ज्यादातर बच्चे शामिल थे।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. वीके सिंह, डॉ. रवि शंकर, नर्स विनीता सिंह आदि ने उपचार किया। डाक्टरों ने बताया कि रात्रि तीन बजे तक सभी रोगियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। डॉ. वीके सिंह ने फिलहाल खोए से बनी मिठाई और बासी भोजन नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें