फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 एंबुलेंस सेवा के पूर्व कर्मचारियों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

वेतन भुगतान व नई कंपनी में समायोजित किए जाने की मांग के समर्थन में आंदोलनरत आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े पूर्व कर्मचारियों का आंदोलन पांचवें दिन भी जारी रहा। शनिवार को कर्मचारियों ने धरनास्थल पर सद्बुद्धि यज्ञ किया और मांगें नहीं पूरी होने तक आंदोलन की चेतावनी दी। दूसरी ओर आंदोलन को पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने भी समर्थन दिया है।
विज्ञापन

आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा एवं खुशियों की सवारी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उनकी मांगों को लेकर कतई संवेदनशील नहीं हैं। कर्मचारियों ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा का ठेका नई कंपनी को दिए जाने की वजह से उनकी नौकरी चली गई और वे बेरोजगार हो गए हैं। परिवार के सामने खाने पीने का संकट खड़ा हो गया और कर्ज लेकर परिवार चलाने को मजबूर हैं। दूसरी ओर शनिवार को पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी, पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट, अमित कुमार, अरविंद सिंह नेगी, जयकृत कंडवाल समेत कई लोग कर्मचारियों के धरनास्थल पहुंचे और आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। धरने में प्रदेश अध्यक्ष नीरज शर्मा, विपिन जमलोकी, वीरेंद्र खन्ना, शैलेंद्र खन्ना, आसना, पूजा, दिवाकर भट्ट, राजमोहन, रमेश डंगवाल, पूनम समेत कई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें