फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 माह में 81 फीसदी बजट खर्च कर पाए विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
11 माह में 81 फीसदी बजट खर्च कर पाए विभाग
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। मौजूदा वित्तीय वर्ष के 11 माह में विभागों को मिले कुल बजट में से 81 फीसदी ही खर्च हुआ है। वित्तीय वर्ष के अंतिम माह की समाप्ति तक इसके लगभग 90 फीसदी होने की संभावना है। जिले के कुल विभागों को जिला योजना, राज्य योजना, केंद्र पोषित और बाहरी सहायतित योजनाओं से कुल 826 करोड़ रुपये जारी हुआ था। इसमें से फरवरी तक विभागों ने 669 करोड़ रुपये खर्च किया है।
जनपद की वित्तीय प्रगति रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा वित्तीय में जिले को 1179.58 करोड़ रुपये मिला था। इसमें से फरवरी तक लगभग 70 फीसदी लगभग 826 करोड़ विभागों को जारी किया गया था। इनमें से जिले के कुल 38 विभागों ने फरवरी के अंत तक लगभग 81 फीसदी बजट खर्च किया गया है। फरवरी में विभिन्न विभागों में तकरीबन 116 करोड़ रुपये के काम हुए हैं, जबकि बाकी बजट से मार्च के काम प्रगति पर हैं। अधिकारियों ने संभावना जताई है कि मार्च अंत तक खर्च की गई राशि तकरीबन 90 फीसदी तक पहुंच जाएगी। बाकी बची रकम को अवशेष के रूप में जमा किया जाएगा, जो कि अगले वित्तीय वर्ष में शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
ये है वित्तीय प्रगति रिपोर्ट
मद अनुमोदित बजट जारी धनराशि व्यय व व्यय का प्रतिशत
जिला योजना 54.71 54.71 39.29 (71 फीसदी)
राज्य योजना 670.26 444.34 365.36 (82 फीसदी)
केंद्र पोषित योजना 447.38 326 263.40 (80.82 फीसदी)
वाह्य सहायतित 6.90 1.02 1.02 (100 फीसदी)
कुल 1179.26 825.99 669.02 (81 फीसदी)
-----
विभागों के पास जो धनराशि बच जाएगी, वह अगले वित्त वर्ष के अवशेष के रूप में जमा हो जाएगी। उसे अगले वित्त वर्ष में व्यय किया जाएगा। मौजूदा वित्त वर्ष में पूर्व में हुए टेंडर के आधार पर काम किए जा रहे हैं। यह आंकड़ा 31 मार्च अंत तक और बढ़ जाएगा।
- जीएस रावत, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें