फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्ध सैनिकों को मिले शहीद का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्द्धसैनिकों को मिले शहीद का दर्जा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने मांग की है कि अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को नौकरी के दौरान मृत्यु होने पर शहीद का दर्जा देने और सेवानिवृत्त होने पर पेंशन दी जाए। मांगों के संबंध में एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

संगठन के सदस्यों ने कहा कि अर्धसैनिक बलों के जवान देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर रहे हैं। साथ ही सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। संगठन के राज्य सचिव देवेंद्र रावल ने मांग की है कि पुलवामा मेें सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। प्रदर्शन करने वालों में हिमांशु चौहान, राजेश चौहान, सुप्रिया भंडारी, शैलेंद्र परमार, संजय कुनियाल, दीपक सजवान, सुमन नेगी, सोनाली, मनीष, अमन, रोहित, इंदु नेगी, दिव्या, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें