फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइटी क्लब को हराकर फाइनल में सुपरनोवा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

परितोष के नाबाद 88 रनों की पारी के दम पर सुपरनोवा क्रिकेट एकेडमी ने द माइटी क्रिकेट क्लब को हराकर अंडर-12 कसिगा चेयरमैन चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को सोशल बलूनी क्रिकेट एकेडमी और सुपरनोवा एकेडमी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

कसिगा स्कूल के मैदान पर टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला द माइटी क्लब और सुपरनोवा एकेडमी के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए सुपरनोवा ने चार विकेट खोकर 155 रन बनाए। टीम के लिए परितोष के अलावा रक्षित ने 16 व अनिरुद्ध ने 15 रनों की पारी खेली। इसके बाद 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी माइटी क्लब की पूरी टीम केवल 30 रनों पर ही सिमट गई और मुकाबला 125 रनों से हार गई। माइटी क्लब की ओर से कोई भी बल्लेबाज दाहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। सुपरनोवा के गेंदबाज अनिरुद्ध ने तीन और गौरव, विप्लव व अभिनव ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें