फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटने से प्रभावित परिवारों का धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान से प्रभावित मिठ्ठी बेरी प्रेमनगर के लोगों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। जिला प्रशासन की ओर से छह जनवरी तक राहत नहीं मिलने के कारण क्षेत्र के लोगों रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि बीते 27 दिसंबर को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था, उन्होंने समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया था। लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अस्थाई संगठन ग्राम नई मिठ्ठी बेरी प्रेमनगर संस्था के अध्यक्ष तजेंद्र सिंह ने बताया कि मिठ्ठी बेरी में टास्क फोर्स ने चिह्नीकरण सही तरीके से नहीं किया, जिसके चलते काफी संख्या में लोगों को आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि मिठ्ठी बेरी में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत तत्कालीन मुख्यमंत्री ने कुछ परिवारों को विनियमितीकरण के तहत जमीन दी थी, अतिक्रमण ध्वस्त करने के बाद जो शेष जगह बची है, उस पर निर्माण की अनुमति दी जाए। पीड़ितों को शासन से मुआवजा दिया जाए। लेकिन, अभी तक शासन की ओर से कोई राहत नहीं दी गई है। कहा कि जब तक पीड़ितों को राहत नहीं मिलती धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर मदनलाल, कृष्णा देवी, किशन राठौर, प्रेमचंद, मानचंद शर्मा, हरीश भारद्वाज, सीमा रानी, कुंती, सरिता, जोगेंद्र, महेंद्र, मदनलाल, केशवकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें