फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसपी न बढ़ाने पर पूर्व सैनिकों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने उच्चतर सैन्य सेवा वेतन (एमएसपी) न बढ़ाने के केंद्र सरकार के फैसले पर रोष जताया है। इसके तहत गौरव सेनानी पूर्व सैनिक व पूर्व अर्द्धसैनिक एसोसिएशन ने रविवार को परेड ग्राउंड में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और एमएसपी न बढ़ाने पर सरकार को खामियाजा भुगतने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गौरव सेनानी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनवर सिंह रौथाण ने कहा कि केंद्र सरकार के एमएसपी 10,000 रुपये करने की मांग को खारिज करने से पूर्व सैनिकों में रोष व्याप्त है। उन्होंने सरकार के रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व एमएसपी बढ़ोतरी के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री को पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। गौरव सेनानी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने कहा कि केंद्र सरकार को एमएसपी बढ़ाने पर पुनर्विचार करना चाहिए। ताकि देश के वीर सैनिकों का मनोबल बढ़े और वह दुश्मन का मुंहतोड़ जवाब दे सकें। इस अवसर पर गौरव सेनानी एसोसिएशन के सचिव रणवीर सिंह रावत, उप सचिव निर्मल नैथानी, कोषाध्यक्ष गिरीश जोशी, महामंत्री ललित खंडूरी, विजय नेगी समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें