फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 एंबुलेंसकर्मियों ने किया आंदोलन का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
108 एंबुलेंसकर्मियों ने किया आंदोलन का एलान
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। स्वास्थ्य विभाग में पीएमएस संघ से जुड़े सरकारी डाक्टरों, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के कर्मचारियों और महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों के आंदोलन के बाद अब 108 एंबुलेंस कर्मियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। 108 एंबुलेंस कर्मचारियों के संघ ने एलान किया है कि यदि एक जनवरी तक कर्मचारियों का बकाया वेतन भुगतान नहीं किया गया और सात सूत्री मांगों पर अमल नहीं हुआ तो वे दो जनवरी से सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे।
‘उत्तराखंड 108 एंबुलेंस एवं खुशियों की सवारी फील्ड कर्मचारी संघ’ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा व प्रदेश सचिव विपिन चंद्र जमलोकी का कहना है कि 108 एंबुलेंस कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं दिया गया है, जिसके चलते कर्मचारियों के सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है। आलम यह है कर्मचारियों को परिवार चलाने के लिए साहूकारों से कर्ज लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मांग उठाई है कि कर्मचारी अवकाश के दिन ड्यूटी करते हैं तो श्रम कानूनों के अनुसार ओवरटाइम का भुगतान दोगुना होना चाहिए। यदि भुगतान दोगुना नहीं होगा तो कर्मचारी अवकाश के दिन ड्यूटी नहीं करेंगे। इसके अलावा प्रत्येक माह की पांच तारीख तक वेतन बिलों का भुगतान नहीं होता है तो छह तारीख से कर्मचारी सामूहिक अवकाश ले लेंगे।
संघ पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने मूल वेतन का निर्धारण श्रम कानूनों के तहत किए जाने व किसी भी कर्मचारी का अनावश्यक स्थानांतरण नहीं किए जाने की मांग उठायी है। पदाधिकारियों व 108 एंबुलेंस कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें सितंबर, अक्टूबर, नवंबर का वेतन भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में एक जनवरी तक हर हाल में भुगतान किया जाए, यदि ऐसा नहीं किया गया तो दो जनवरी की सुबह आठ बजे से कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि चार माह पूर्व भी कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए थे जिसके चलते मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था और सरकार को आनन फानन में कंपनी का बकाया भुगतान करना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें