फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता के लिए अनुशासन और संस्कार जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सफलता के लिए अनुशासन और संस्कार जरूरी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में गीता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से मन मोह लिया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्यातिथि पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने संस्कृत महाविद्यालय को वार्षिक 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। गुप्ता ने कहा के संस्कृत महाविद्यालय भारतीय संस्कृति का ध्वजवाहक हैं। एक कामयाब छात्र के जीवन में अनुशासन और संस्कार अहम भूमिका निभाती है।
मंगलवार को महाविद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता व पूर्व विधायक जोतसिंह गुनसोला ने दीप प्रज्ज्वलित कर लिया। इसके बाद छात्रों ने सरस्वती वंदना की और नृत्य की प्रस्तुति दी। गुनसोला ने कहा कि मौजूदा समय में संस्कृत के बढ़ावे के लिए सरकार के प्रयास नाकाफी हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है। इसके लिए सरकार को ठोस नीति बनानी चाहिए। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य ब्रिजेश सयाना ने कहा कि वर्तमान समय में महाविद्यालय में नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुरूप शिक्षकों की भारी कमी है। ऐसे में अध्यापन कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रधान उपेंद्र सिंह पंवार, व्यवस्थापक वैभव तायल, आरएन भार्गव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुज तायल, विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य मनोज रयाल, पालिका सभासद नंदलाल, सुरेश थपलियाल, छावनी सभासद पुष्पा पडियार, चंद्रकला सयाना, पूर्व सभासद नरेंद्र पडियार, अभिभावक संघ के अध्यक्ष प्रेमलाल खंडूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें