फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराकॉन में नामी विशेषज्ञ देंगे इलाज की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराकॉन में नामी विशेषज्ञ देंगे इलाज की जानकारी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उत्तरांचल व सिनर्जी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की ओर से 17वें वार्षिक कांफ्रेंस उत्तराकॉन-2018 का आयोजन शुक्रवार से स्थानीय होटल में किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस आयोजन में देश के नामी विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। इसके अलावा कांफ्रेंस के दौरान विशेष चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों की नि:शुल्क जांच की जाएगी।
आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण अवतार ने बताया कि उत्तराकॉन-2018 में इस बार की थीम ‘केयरिंग फार यू बाय योर डॉक्टर्स’ रखी गई है। आयोजन के पहले दिन वित्तमंत्री प्रकाश पंत मुख्य अतिथि रहेंगे, जबकि अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश को बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित किया गया है। कांफ्रेंस के पहले दिन आमजन के लिए मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें तमाम विशेषज्ञ लोगों की निशुल्क जांच करेंगे। इस दौरान आमजन के लिए खुली बैठक होगी जिसमेें लोग चिकित्सा के क्षेत्र में सुधार की बाबत सुझाव भी दे सकेंगे। कांफ्रेंस के दूसरे दिन वैज्ञानिक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। इसके अलावा उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत कई अतिथि उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

अंतिम दिन के सेमिनार का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल करेंगे। इस मौके पर स्वास्थ्य सचिव नितेश कुमार झा को बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक आरएस मीणा, आईएमए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. डीडी चौधरी, आईएमए उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. बीएस जज समेत कई लोग उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

आयोजन समिति के सचिव डॉ. तरुण मित्तल ने बताया कि हृदयरोग समेत कई गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इसको देखते हुए निर्णय लिया गया है कि आयोजन के दौरान सभी स्कूलों से दो-दो बच्चों को बुलाकर उन्हें प्राथमिक उपचार के बारे में जागरूक किया जाए। पत्रकार वार्ता में आईएमए देहरादून की अध्यक्ष डॉ. सुमन सेठी, सचिव डॉ. जयराज हंसपाल, डॉ. प्रवीण मित्तल, उत्तराकॉन-2018 के कोषाध्यक्ष कमलकांत गर्ग, को-ऑर्डिनेटर राहुल डोरा समेत कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें