फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमयंती पर दीपावली के बाद होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली के बाद होगी दमयंती पर कार्रवाई
विज्ञापन

- नियम विरुद्ध प्रतिनियुक्ति के मामले में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने की कार्रवाई की सिफारिश
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। नियम विरुद्ध तरीके से प्रतिनियुक्ति पर जाने वाली दमयंती रावत पर दिवाली के बाद कार्रवाई हो सकती है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने दमयंती के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश कर दी है। विभागीय अधिकारी अगले कुछ दिन में कार्रवाई की अनुमति की औपचारिकता पूरी करेंगे।
शिक्षा विभाग में कार्यरत रहने के बावजूद दमयंती रावत ने बिना एनओसी लिए श्रम विभाग में प्रतिनियुक्ति पर ज्वाइन कर लिया था। इससे पूर्व 2012 में भी बिना एनओसी लिए उन्हें कृषि विभाग में ज्वाइनिंग दे दी गई थी। तब इसको लेकर तत्कालीन शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी और कृषि मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के बीच खासा विवाद भी हुआ था। प्रतिनियुक्ति निरस्त होने के बाद करीब 14 माह वह बिना बताए गायब रहीं।
विज्ञापन

बाद में उन्होंने दोबारा ज्वाइनिंग दी और कुछ माह बाद ही दोबारा प्रतिनियुक्ति पर चलीं गई। इस बार उन्हें सन्निकार कर्मकार कल्याण बोर्ड में प्रतिनियुक्ति दी गई। तब भी उनका शिक्षा विभाग से एनओसी न लेने का मामला उछला था। हालांकि श्रम मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने उनका बचाव करते हुए आवश्यकता पड़ने पर एनओसी लेने का दावा किया था, लेकिन कई माह बीतने के बाद भी एनओसी के लिए आवेदन नहीं किया।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार अगले कुछ दिन अवकाश के कारण कार्रवाई में समय लग सकता है। तमाम जरूरी औपचारिकताओं के चलते दिवाली तक दमयंती को राहत मिल सकती है। हालांकि उसके बाद कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें