फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलरों ने दी बाट-माप विभाग के अधिकारी के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाट माप विभाग के संयुक्त आयुक्त पर धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। आरएफसी (रीजनल फूड कंट्रोलर) के गोदाम के तौल कांटे में गड़बड़ी पाई जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पिछले दिनोें मामले के निपटारे को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुई बैठक में मामला और बिगड़ गया। जिस पर सोमवार को उत्तराखंड सरकारी सस्ता गल्ला परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने बाट माप विभाग के संयुक्त आयुक्त पर डीलरों के साथ अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि छह अगस्त को राशन डीलरों ने आरएफसी के गोदाम पर तौल कांटे की जांच कराई थी। उस समय कांटे में गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुए डीलरों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया था। डीलरों का आरोप था था प्रति एक क्विंटल राशन में गोदाम के अधिकारी और कर्मचारी दो किलो कम तौल रहे हैं। जिसके बाद मामला बढ़ने पर उसके निपटारे के लिए गत शुक्रवार को कांवली रोड स्थित आरएफसी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जितेंद्र गुप्ता का आरोप है कि बैठक में मौजूद बाट माप विभाग के संयुक्त आयुक्त कृष्णकांत शर्मा ने डीलरों के साथ अभद्रता की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। जिस पर राशन डीलरों की ओर से लक्ष्मण चौक स्थित पुलिस चौकी में अधिकारी के खिलाफ तहरीर दी गई है। जितेंद्र गुप्ता का कहना है कि कांटों में गड़बड़ी कर अब तक डीलरों को लाखों की चपत लगाई जा चुकी है। विभाग को इसकी भरपाई करनी होगी। अब विभागीय अधिकारी मामले में लीपापोती करने की कोशिश में जुटे हैं। कार्रवाई न होने पर वे कोर्ट जाएंगे। उधर कृष्णकांत शर्मा ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि जांच में सभी तौल कांटे सही पाए गए थे।
विज्ञापन

लक्ष्मण चौक इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें