फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली करने पर आठ प्रतिष्ठानों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

शहर में वस्तुओं की ओवररेटिंग व घटतौली की शिकायतों को देखते हुए बाट-माप विभाग की टीम ने बुधवार को हर्रावाला क्षेत्र के कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने घटतौली और ओवररेटिंग में एक पेट्रोल पंप, एक सीमेंट गोदाम समेत आठ प्रतिष्ठानों का चालान किया गया।
विज्ञापन

बाट-माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि टीम ने बुधवार को हर्रावाला स्थित सीमेंट गोदाम का निरीक्षण किया। सीमेंट गोदाम में कई तरह की अनियमितताएं पकड़ी गईं। इसके अलावा सीमेंट की बोरियों पर एमआरपी (मूल्य) भी नहीं था। इसके चलते उपभोक्ताओं से मनमाने दाम वसूले जा रहे थे। क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप और पांच मिठाई की दुकानों में घटतौली का मामला पकड़ा गया। मिठाई दुकानदार डिब्बा सहित तोलकर 100 से 200 ग्राम मिठाई कम दे रहे थे। इसके अलावा एक बेकरी में ओवररेटिंग का मामला सामने आया। सभी का चालान कर दिया गया है। टीम में उपनियंत्रक केके शर्मा, सहायक नियंत्रक जीएस रावत, राकेश मोहन शामिल रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें