फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकगीतों के ज रिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर नाइस सोसायटी की ओर से एमपीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गणेश जोशी ने जौनपुरी लोक गायक मनोज सागर के एलबम ‘पर्यावरण’ का विमोचन किया। इस अवसर पर सोसायटी की अध्यक्ष दीपिका ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की अपील करना श्रेष्ठ कार्यों में से एक हैं। मनोज सागर के लोक गीतों के माध्यम से जौनपुर एवं आसपास के लोगों को पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस मुहिम से पर्यावरण सुरक्षा के संदेश के साथ स्थानीय संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर लोक गायक मनोज सागर ने एलबम के गीत ‘काटिया नु काटिया’, ‘अनपढ़ नु राखिया’, ‘कबिला नांदरा’, ‘बानो काटि हइशा’ एवं ‘रीति रिवाज’ भी गुनगुनाए। इस अवसर पर एमपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी जोशी, भाजपा मंडल मोहन पेटवाल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मनोज खरोला, शशि रावत, पुष्पा पडियार, नर्मदा नेगी, कुलदीप रावत, अनिता पुंडीर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें