फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों का अड्डा बना राजीव गांधी कांप्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर स्थित राजीव गांधी कांप्लेक्स इन दिनों चोरों का अड्डा बना हुआ है। आए दिन यहां चोरियां हो रही हैं। अन्य लोगों के साथ ही दुकानदारों का सामान भी चोरी हो रहा है। वह कई बार उडा अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन अभी तक सुरक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए कोई प्रयास नहीं हुए।
पिछले कुछ समय से राजीव गांधी शॉपिंग कांप्लेक्स में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही है। मौका पाते ही चोर लोगों का हेलमेट, बैग, बाजार से खरीदा सामान समेत अन्य चीजें समेटकर चंपत हो जाते हैं। यह सब तब हो रहा है जब सुरक्षा के नाम पर पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लेकिन यह सब कैमरे बेकार पड़े हुए हैं। पूरे परिसर की सुरक्षा भगवान भरोसे है। इस सब के पीछे कांप्लेक्स में काम करने वाली प्राइवेट फर्मों के कुछ कर्मियों की संलिप्तता के आरोप भी लग रहे हैं।
विज्ञापन

....................
केस एक: कांप्लेक्स में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाने वाले हरीश सोनी ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी दुकान पर चार लड़के आए। दो ने उन्हें बातों में उलझा लिया जबकि मौके का फायदा उठाकर दो अन्य ने गल्ले से पैसा उड़ा लिए।
.................
केस दो : किताबों की दुकान के संचालक हरीश कुमार ने बताया कि दस दिन पहले उनकी दुकान से दिन-दहाड़े चोरी हो गई। जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा तो पता चला कि कैमरे काम ही नहीं कर रहे।
................
केस तीन : सहस्त्रधारा स्थित निवासी कमलेश इलेक्ट्रॉनिक का सामान खरीदने के लिए पहुंचे। वह सामान खरीदकर पार्किंग में पहुंचे कि किसी ने उनका सामान उड़ा लिया। यहां भी सीसीटीवी कैमरे खराब होने के कारण चोरों की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

...............
परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाएं संभालने वाली फर्मों को कर्मचारियों के सत्यापन कराने और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने को कहा गया है। सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं चल रहे हैं, इसको दिखवाया जाएगा।
एनएस रावत, मुख्य अभियंता, उडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें