ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
भारत विकास परिषद् क्लेमेंटटाउन शाखा की ओर से 15 अप्रैल को सुभाषनगर स्थित आर्य समाज मंदिर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता नर्सरी से कक्षा 12 तक के बच्चों के लिए पांच वर्गों में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में करीब 20 स्कूलों के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगी।
परिषद् की अध्यक्ष विजय लक्ष्मी अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को प्रतिभागियों को केवल रंग, ब्रुश लाना होगा। ड्राइंग शीट परिषद् की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। बताया कि प्रत्येक वर्ग में प्रथम सात प्रतिभागियों को परिषद् की ओर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। बताया कि प्रतियोगिता में नर्सरी वर्ग के बच्चों के लिए अपनी पसंद के विषय पर कलाकृति बनाने की छूट दी जाएगी। जबकि अन्य वर्गों के बच्चों को मौके पर ही विषय बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अमूल्य जीवन चैरिटेबल सोसायटी और वरदान उत्तराखंड सहयोग कर रहे है।
.......................................
प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
मो. 9719035326
विजय लक्ष्मी अग्रवाल, अध्यक्ष, परिषद्
...................................
इन वर्गों में होगी प्रतियोगिता
प्रथम - नर्सरी कक्षा
द्वितीय - कक्षा 1 से 2 तक
तृतीय - कक्षा 3 से 5 तक
चतुर्थ - कक्षा 6 से 8 तक
पंचम - कक्षा 9 से 12 तक