फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेद अनुसार आचरण करने से मानव कल्याण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

वेद संसार के प्राचीनतम ग्र्रंथ हैं और इनके अनुसार चलने मात्र से मानव का कल्याण हो जाता है। यह बात आचार्य धनंजय ने आर्य समाज, सुभाष नगर में आयोजित दो दिवसीय वार्षिकोत्सव और सामूहिक यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

स्वामी आचार्य धनंजय ने कहा कि सत्यार्थ प्रकाश आध्यात्मिक, सामाजिक, पारिवारिक, वैयक्तिक जीवन जीने का दर्शन है। आर्य समाज के कोषाध्यक्ष सुधीर आर्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति की सही सही जानकारी के लिए हमे अपने बच्चों को आर्य समाज से जोड़ने की जरूरत है। इस अवसर पर सामान्य एवं वैदिक ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम भी घोषित किया गया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में शिवांगी पहले और आंचल दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि, जूनियर वर्ग में आशुतोष आर्य एवं अंकुर कश्यप संयुक्त रूप से पहले, सत्यांशी दूसरे और आशीष शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष सुखबीर सिंह वर्मा, मंत्री दिनेश आर्य, शत्रुघभन मौर्य, राजकुमार भंडारी, रवि साहनी, ओम प्रकाश मलिक, भगवान सिंह राठौर, कीरत सिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह चौहान, पंडित वेद वसु शास्त्री, गीता आर्या, मंजू सिंह, सुमित्रा तेवतिया, मुस्कान आर्या समेत कई उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें