फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारोगाओं को बताए साइबर अपराध विवेचना के गुुर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

स्पेशल टास्क फोर्स की ओर से आयोजित पांच दिवसीय साइबर क्राइम प्रशिक्षण कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यशाला में आए उप निरीक्षकों को साइबर अपराध विवेचना के गुर बताए गए।
विज्ञापन

कार्यशाला के समापन पर एसटीएफ की एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर साइबर अपराधों और विवेचना की तकनीक से दक्ष करने के लिए पांच चरणों में राज्य के लगभग 750 निरीक्षकाें और दारोगाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी कड़ी में चौथा प्रशिक्षण शिविर पुलिस लाइन में आयोजित किया गया था। इस दौरान साइबर एक्सपर्ट डॉ. अजय प्रसाद, जतिन सेठी, जतिन डेडिया, साइबर ला एक्सपर्ट निशीत दीक्षित और भारतीय रिजर्व बैंक के उप महाप्रबंधक शरद कुमार ने अपने अनुभव बताए। साइबर थाने के उप निरीक्षक वेदप्रकाश थपलियाल ने सोशल मीडिया के अपराधों की विवेचना के बारे में बताया। निरीक्षक मारूत शाह और उप निरीक्षक राजीव सेमवाल साइबर ठगी के बारे में बताया। अपर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने एटीएम क्लोनिंग मामलों में विवेचना के टिप्स दिए। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें