फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में बीडीएम स्कूल बना चैंपियन.

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट में बीडीएम स्कूल बना चैंपियन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
सहोदय स्कूल कांप्लेक्स संस्था की ओर से बीडीएम स्कूल हरबर्टपुर में आयोजित क्रिकेट के फाइनल मुकाबले मेें बीडीएम स्कूल की टीम ने ब्राइट एंजेल स्कूल को हरा खिताब कब्जाया। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में ब्राइट एंजेल ने अनुनाद पब्लिक स्कूल और फाइनल में बीडीएम स्कूल ने ब्राइट एंजेल्स स्कूल की टीम को हरा फाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम को संस्था के अध्यक्ष और प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष पवन डोगरा, कार्तिक गर्ग, हर्षित गर्ग, अमित राना, खुशीराम जोशी, संजीव बिजल्वाण, संजय कुमार, यशवीर सिंह, आशीष डोगरा आदि मौजूद रहे।
उधर, द एनफील्ड स्कूल में श्रीमानदाता सिंह सिरमौर क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के डॉयरेक्टर शाशा सिंह ने किया। उद्घाटन मुकाबला में मदर टैरेसा हाउस ने मिल्खा सिंह हाउस को हराया। मदर टैरेसा हाउस की ओर से विपुल थपलियाल और फरदीन अंसारी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। दूसरे मैच में सचिन तेंदुलकर हाउस ने एपीजे अब्दुल कलाम हाउस को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उप प्रधानाचार्य ऊषा चौहान, सतीश कुमार, नरेंद्र चौहान, प्रमोद चंदोला, ओम प्रकाश चुग, चक्रवर्ती वर्मा, दिनेश चंदेल, रेनू भट्ट, रेखा चावला, छाया जोशी, पुनीत बड़ोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें