फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 नेशनल गेम्स की मेजबानी उत्तराखंड को, भारतीय ओलंपिक संघ ने लगाई मुहर

Mon, 24 Dec 2018 09:53 AM IST
अलका त्यागी राजीव पांडेय, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
राजीव मेहता
विज्ञापन

उत्तराखंड की राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का सपना पूरा हो गया। भारतीय ओलंपिक संघ ने प्रदेश में 2020 राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी पर मुहर लगा दी है। मेजबानी के लिए दावेदार तीन राज्यों में से उत्तराखंड का चयन किया गया। भारतीय ओलंपिक संघ ने आगामी वर्षों में छत्तीसगढ़ और मिजोरम की मेजबानी पर भी फैसला कर लिया है। 

विज्ञापन


2019 में राज्य में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की पूरी तैयारी थी, लेकिन ऐन वक्त पर भारतीय ओलंपिक संघ ने गोवा को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी सौंप दी। इसके बाद प्रदेश ओलंपिक संघ और राज्य सरकार ने 2020 में राष्ट्रीय खेल कराने की तैयारी शुरू कर दी। हालांकि 2010 राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए उत्तराखंड के साथ ही मिजोरम और छत्तीसगढ़ भी दावा ठोक रहे थे।

विज्ञापन

मेजबानी के लिए तीनों राज्यों के अधिकारी दिल्ली में होने वाली भारतीय ओलंपिक संघ की जनरल बॉडी की मिटिंग में पहुंचे थे। राज्य की ओर से खेल सचिव भूपिंदर कौर औलख और खेल निदेशक प्रताप साह इस बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। खेल सचिव ने ओलंपिक संघ की मीटिंग में राज्य की तैयारियों को रखा। इसके बाद 2020 राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए ओलंपिक संघ की जनरल बॉडी ने उत्तराखंड को चुना। उत्तरांचल ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह ने भी मेजबानी मिलने की पुष्टि की है।

भारतीय ओलंपिक संघ की मीटिंग में 2020 राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड को सौंपी गई है। 2021 छत्तीसगढ़ और 2022 में नेशनल गेम्स की मेजबानी मिजोरम करेगा। 
-राजीव मेहता, महासचिव, भारतीय ओलंपिक संघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें