उसके बाद से विभिन्न कारणों से आवेदन न करा पाने से वंचित सैकड़ों छात्र समाज कल्याण विभाग कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। मामला समाज कल्याण विभाग के संज्ञान में आया तो अधिकारियों ने इस संबंध में शासन को पत्र लिख पोर्टल दोबारा खोलने की सिफारिश की। इस पर शासन ने छात्रों को ऑनलाइन वेरिफिकेशन करने का एक और मौका दे दिया है। अब छात्र 20 जनवरी तक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल 20 जनवरी तक के लिए खोल दिया गया है। यदि इस बार भी कोई छात्र ऑनलाइन आवेदन कराने से वंचित रहता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित शैक्षिक संस्थानों व छात्रों की होगी।
- अनुराग शंखधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी