फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: प्रधान और बेटे का अपहरण, जबरन ले गए हरियाणा नंबर की गाड़ियों में आए हथियारबांद लोग

Thu, 17 Jan 2019 09:01 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खानपुर
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन

गोवर्धनपुर गांव के पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर लौट रहे रहीमपुर के ग्राम प्रधान और उनके बेटे का हरियाणा नंबर की दो गाड़ियों में सवार अज्ञात हथियारबंद लोगों ने अपहरण कर लिया।

विज्ञापन


इससे पहले कि पेट्रोलपंप पर मौजूद कर्मचारी कुछ समझ पाते, हथियारबंद लोग उन्हें लेकर लक्सर की ओर चले गए। बाद में पेट्रोलपंप के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, पुलिस मामले को रंजिश और लेनदेन से जोड़कर देख रही है।

हथियार बंद लोगों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया

जानकारी के अनुसार, खानपुर विकासखंड के अब्दुल रहीमपुर निवासी जसवीर सिंह ग्राम प्रधान हैं। उनकी पत्नी सविता देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। बुधवार देर शाम ग्राम प्रधान जसवीर सिंह बेटे विपिन के साथ स्कॉर्पियो में तेल भरवाने गोवर्धनपुर के एक पेट्रोल पंप पर गए थे।

बताया जा रहा है कि पंप के पास हरियाणा नंबर की दो बड़ी गाड़ियों में सवार होकर हथियार बंद लोगों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया और पिता-पुत्र को नीचे उतारने लगे। उन्होंने विरोध किया तो हथियार बंद लोगों ने ग्रामप्रधान, उनके बेटे के साथ मारपीट कर जबरन उन्हें अपनी गाड़ियों में बैठा लिया और लक्सर की ओर ले गए।
विज्ञापन

पेट्रोलपंप कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी

यही नहीं उनमें से दो-तीन लोग ग्रामप्रधान की स्कॉर्पियो भी अपने साथ ले गए। इसके बाद पेट्रोलपंप कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खानपुर थानाध्यक्ष दिलमोहन सिंह और गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

सीओ स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी में आए लोगों ने पहले बातचीत की। इसके बाद प्रधान और बेटे को जबरन साथ ले गए। इससे लग रहा है कि आरोपी परिचित हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा से पैसों के लेनदेन का विवाद होने की बात भी सामने आ रही है। परिजनों से इसकी पुष्टि कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें