फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

274 आवेदक नहीं दिखा पाए शादी का प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
274 आवेदक नहीं दिखा पाए शादी का प्रमाणपत्र
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शादी अनुदान योजना के तहत 274 आवेदक अभी तक अपना शादी का प्रमाणपत्र नहीं दिखा पाए हैं। जिसके चलते उन्हें योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी के मुताबिक 2018-19 के लिए 674 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 488 आवेदनों को स्वीकार कर उनको शादी का प्रमाणपत्र जमा करने के निर्देश दिए थे। जिस पर 214 आवेदक ही विभाग में प्रमाणपत्र जमा कर पाए हैं। उन्हें विभाग की ओर से लाभान्वित किया जा रहा है।
सरकार की ओर से समाज कल्याण विभाग के माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विधवा महिलाओं की पुत्री की शादी के लिए अनुदान दिया जाता है। इस योजना के तहत 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए शादी से पूर्व ही कार्ड के साथ आवेदन करना होता था। बजट जारी होने के बाद पात्र लोगों को इस योजना से लाभान्वित किया जाता है। संबंधित अधिकारी के मुताबिक पिछले कुछ सालों से शिकायतें मिल रही हैं कि लोग शादियों के फर्जी कार्ड लगाकर इस योजना का लाभ ले रहे हैं। शिकायतों के चलते सरकार ने एक अप्रैल से इस योजना में नए नियम जोड़े हैं। नए नियमों के तहत पात्र परिवारों को पहले अपनी बेटी की शादी करनी होगी। शादी के बाद उसे विवाह प्रमाणपत्र के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उसके बाद ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विभाग में प्राप्त आवेदनों की संख्या
जाति आवेदन प्राप्त स्वीकृत प्रमाणपत्र प्राप्त
अनुसूचित जाति 341 226 114
अनुसूचित जनजाति जाति 242 200 50
विधवा 91 62 50
कुल 674 488 214
-----
कोट:::
214 आवेदकों के शादी प्रमाणपत्र प्राप्त हुए है। जिन्हें विभाग की ओर से पैसा जारी किया जा रहा है। इनमें से 159 के खाते में पैसा जारी कर दिया गया है बाकी 55 आवेदकों के खाते में जल्द पैसा भेज दिया जाएगा।
- जीत सिंह रावत, अधिकारी, जिला समाज कल्याण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें