फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच विकेट से आर्केडिया की जीत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान पर रविवार को 72वीं जिला क्रिकेट लीग में आस्था एकेडमी और आर्केडिया एकेडमी के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें आर्केडिया एकेडमी ने आस्था क्रिकेट एकेडमी को हराकर पूरे अंक हासिल किए।
विज्ञापन

टॉस जीतकर आस्था एकेडमी ने पहले खेलते हुए 18.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 98 रन बनाए। टीम के लिए निखिल के 30 व दीपेंद्र के 19 रनों के अलावा कोई अन्य खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। 18 रन अतिरिक्त बने। आर्केडिया की ओर से मो. आसिफ चार सर्वाधिक विकेट चटकाए। जवाब में उतरी आर्केडिया एकेडमी की टीम पांच विकेट खोकर 99 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम के लिए ए. वर्मा ने 24, सत्यम ने 22, तौसिफ ने 16 व मो. आसिफ ने 15 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें