ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) सीपीआई ने पौड़ी लोकसभा सीट से चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है। सीपीआई टिहरी से माकपा और नैनीताल से भाकपा माले के प्रत्याशियों को समर्थन देगी। पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद रविवार को पार्टी के प्रदेश सचिव समर भंडारी ने कहा कि केंद्र के पांच साल के कार्यकाल में केवल बड़े औद्योगिक घरानों को ही लाभ पहुंचा है। ऐसे में भाजपा विरोधी मतों का बंटवारा न हो, इसके लिए पार्टी पौड़ी लोकसभा से चुनाव नहीं लड़ेगी।