ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट के प्रति लोगों के साथ ही छात्र-छात्राआें को भी जागरूक करने का निर्णय लिया है। इसके तहत राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों और सांविधानिक संस्थाओं में एक से नौ मार्च तक अभियान चलाया जाएगा।
जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरूगेशन ने बताया कि अभियान के पहले चरण में एक मार्च को पेट्रोलियम विश्वविद्यालय, तीन को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय एवं यूनिटी लॉ कॉलेज, पांच को डीएवी पीजी कॉलेज, गढ़वाल केंद्रीय विवि, छह को देवभूमि प्रौद्योगिकी संस्थान सुद्धोवाला, दून विश्वविद्यालय एवं वाडिया हिमालयन संस्थान, सात को ग्राफिक एरा विवि, हिमालयन प्रौद्योगिकी संस्थान ऋषिकेश, ओएनजीसी एवं एफआरआई, आठ को भारतीय वन्य जीव संस्थान, लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी, डीआरडीओ, राज्य सूचना आयोग, मानवाधिकार आयोग, सेवा का अधिकार आयोग, अल्पसंख्यक आयोग, नौ को जी. विश्वविद्यालय में जागरुकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस बाबत जिलाधिकारी मुरूगेशन ने नोडल अधिकारी समेत सभी संबंधित अधिकारियाें को किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है।