फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 को जारी होगा सीए का रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के सभी कोर्स का रिजल्ट 23 जनवरी को जारी होगा। आईसीएआई ने इसकी सूचना वेबसाइट पर जारी कर दी है। इसके तहत सीए फाइनल न्यू कोर्स, सीए सीपीटी, सीए फाउंडेशन, सीए फाइनल ओल्ड कोर्स का परिणाम एक ही दिन जारी किया जाएगा। आईसीएआई के मुताबिक शाम करीब छह बजे तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थी को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पिन और रोल नंबर फीड करना होगा।
विज्ञापन

-----
एसएमएस से ऐसे देखें रिजल्ट
सीए फाइनल ओल्ड का रिजल्ट देखने के लिए CAFNLOLD Roll No., सीए फाइनल न्यू कोर्स का रिजल्ट देखने के लिए CAFNLNEW Roll No., सीए फाउंडेशन कोर्स का रिजल्ट देखने के लिए CAFND Roll No., सीए सीपीटी का रिजल्ट देखने के लिए CACPT Roll No. लिखकर 58888 पर एसएमएस करें। ध्यान रहे कि आपका रोल नंबर छह अंकों का होना चाहिए।
विज्ञापन

----
यहां देखें परिणाम
www.icaiexam.icai.org
www.caresults.icai.org
www.icai.nic.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें