ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर की नौंवी कक्षा की छात्रा संध्या कर्नाटक में होने वाली राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में कबड्डी में प्रतिभाग करेंगी। खेल प्रभारी कुंवर सिंह राय ने बताया कि ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक संध्या ने कबड्डी में ऑल राउंडर की भूमिका निभाई है।
राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 27 जनवरी तक कर्नाटक के धारवाड़ में होगा। स्कूल के खेल प्रभारी कुंवर सिंह राय ने कहा कि स्कूल के कई बच्चे पूर्व में राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं। कबड्डी, वॉलीबाल, क्रिकेट, खो-खो और योग में स्कूल के बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहा है। अब संध्या के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन से स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों में खुशी है। इस मौके पर प्रबंधक जेपी उनियाल, प्रधानाचार्य अरुण डबराल, भरत सिंह चौहान, शांति उनियाल, इंद्रजीत सिंह, कुशलानंद पुरोहित, शूरवीर तोमर, कमल शर्मा, विंतोष गैरोला, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।