फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई जाएगी शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई जाएगी शपथ
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। निर्वाचन आयोग की ओर से 18 साल के उम्र पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने को लेकर 25 जनवरी को नौवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा। आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन का उद्देश्य 18 साल की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने व उन्हें जागरुकता करने का है। निर्वाचन आयोग की ओर से इस बार का स्लोगन ‘कोई भी मतदाता न छूटे’ रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पूर्वाह्न 11 बजे कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष या इससे अधिक की उम्र पूरी कर चुके युवाओं के नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज कराएं। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बेसिक, नगर शिक्षा अधिकारी, स्कूलों के प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों व सभी मेडिकल कॉलेजों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, डिग्री कॉलेजों, आईटीआई, पॉलीटेक्निक के अलावा जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें