फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडी मार्ग निर्माण में 30 करोड़ देगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडी मार्ग निर्माण में 30 करोड़ देगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक प्रस्तावित कंडी मार्ग के निर्माण के लिए उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बजट मुहैया कराएगा। बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि कंडी मार्ग के निर्माण की निर्माणदायी संस्था उत्तराखंड इकोटॅूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन इस संबंध में विस्तृत प्रस्ताव मुहैया कराएगा। प्रस्ताव को बोर्ड की आगामी बैठक में प्रस्तुत कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बोर्ड की बैठक में चर्चा कर यह निर्णय लिया जाएगा कि इकोटूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन को 30 करोड़ रुपये का बजट मुहैया कराया जाए या नहीं?
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि ने बताया कि इकोटूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन की ओर से प्रस्तावित कंडी मार्ग के निर्माण के लिए 30 करोड़ के बजट की मांग की गई है, लेकिन बजट मुहैया कराया जाए या नहीं? यह निर्णय बोर्ड बैठक में ही लिया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सत्ता संभालने के बाद आयोजित पहली पत्रकारवार्ता में कहा था कि कोटद्वार से लेकर रामनगर तक कंडी मार्ग आमजन के लिए खोला जाएगा। इस मार्ग को नए सिरे से खोलने व निर्माण की जिम्मेदारी उत्तराखंड इकोटूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन को सौंपी गई है। योजना के तहत गूजरशौथ से लेकर ढेला तक 50 किमी फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के मुताबिक यदि कंडी मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाता है तो नैनीताल व रामनगर जाने वाले यात्रियों को 120 किमी कम यात्रा करनी होगी। साथ ही समय व धन की भी बचत होगी। परियोजना से जुड़े अफसरों के मुताबिक कोटद्वार से गूजरशोथ तक पीडब्ल्यूडी की सड़क बनी है। गूजरशोथ से लेकर ढेला तक 50 किमी के दायरे में राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र है। ऐसे में गूजरशोथ से लेकर ढेला तक ही सड़क का निर्माण होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें