फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख भी बताएंगे : खेमचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख भी बताएंगे : खेमचंद
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। भगवान श्रीराम करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र हैं। अब उन्हें उनकी नगरी में विराजमान करने का समय आ गया हैं। इसके लिए निर्धारित स्थल पर ही मंदिर बनाया जाएगा। जल्द इसकी तिथि का एलान कर दिया जाएगा। यह बातें विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय गोरक्षा प्रमुख खेमचंद ने शंखनाद सभा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि विहिप संतों के आदेश पर काम करती है।
रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से नेशनल हिंदू स्कूल में शंखनाद सभा का आयोजन किया गया। सभा का शुभारंभ टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्ण गिरि महाराज, सराफा मंडल अध्यक्ष सुनील मैसोन, साध्वी कमलेश भारती और कार्यक्रम अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने किया। सभा में हरबर्टपुर व सेलाकुई से रैली लेकर सैकड़ों पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए खेमचंद ने कहा कि विहिप अपने क्षेत्र के सांसदों को ज्ञापन सौंपेगी। जिनमें शीतकालीन सत्र में राम मंदिर निर्माण विधेयक लाने की मांग रखर जाएंगी। इसके साथ ही सभा में मौजूद सभी लोगों ने राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सराफा मंडल के अध्यक्ष मैसोन ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट से ही मंदिर निर्माण का निर्णय होना है तो इस मामले में हर दिन सुनवाई होनी चाहिए। सभा में रमा शंकर कौशिक, नरेश प्रजापति, राजेंद्र राजपूत, विकास वर्मा, रविदेव आनंद, सुभाष आहूजा, दर्शन लाल, भावना शर्मा, संजीव बालियान, उमेश चानना, श्याम शर्मा, हरीश कोहली, प्रभात वर्मा, हर्ष गुप्ता, शेखर कुमावत, नरेंद्र गौड़, अनुज वर्मा, अजय अरोड़ा, गिरिराज पाल, संतोष रावत, सुशील कुमार, ओम उपाध्याय, स्वाती, शिव प्रसाद पुरोहित, प्रीतम पाल, नरेंद्र चौहान, पवन कुमार, राजपाल गंगवार, भावना अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें