फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने से छूटे छात्रों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज में आंतरिक परीक्षा देने से छूटे छात्रों ने शुक्रवार को छात्रसंघ उपाध्यक्ष सचिन त्रिवेदी के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग में जमकर हंगामा किया। वे दोबारा परीक्षा कराए जाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान कॉलेज स्टाफ और छात्रों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। हालांकि प्राचार्य के परीक्षा कराने के आश्वासन के बाद छात्र शांत हो गए।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ उपाध्यक्ष सचिन त्रिवेदी का कहना है कि हर बार कॉलेज में ऐसे छात्रों को दोबारा परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाती थी। इस बार कॉलेज ने अभी तक अनुमति नहीं दी है। इसी संबंध में जानकारी लेने छात्र शुक्रवार को कॉलेज कर्मचारियों से मिलने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान कॉलेज कर्मचारियों ने ठीक से जवाब नहीं दिया। इसी बात पर छात्रों से नोकझोंक हो गई। हालांकि इसी बीच मौके पर पहुंचे प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने दोबारा परीक्षा कराने का आश्वसन दिया। इसके बाद छात्र शांत हो गए। इस दौरान पर शुभम चौहान, शिवम, तनुज पांडे, हिमांशु रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें