फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात पर अधिक फोकस की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

चकराता रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार को देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बैठक में स्टेक होल्डर्स से स्मार्ट सिटी के कान्सेप्ट को साझा किया गया। इस दौरान यातायात पर अधिक फोकस की जरूरत पर बल दिया गया। इसके अलावा जनता के फीडबैक को भी शामिल करने की बात पर चर्चा की गई। साथ ही 1400 करोड़ के प्रोजेक्ट की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ टिहरी सांसद रानी मालाराज्य लक्ष्मी शाह ने किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में यहां की संस्कृति और पर्यावरण का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। इस दौरान शहर को स्मार्ट बनाने की तमाम अवधारणाओं और विचारों पर मंथन किया गया। इस मौके पर स्टेक होल्डर्स के प्रतिनिधियों ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया। इसके अलावा स्मार्ट सिटी की मॉनीटरिंग संबंधी जानकारी जनता को देने की बात कही, जिससे उनके सुझाव शामिल कर इसे और बेहतर बनाया जा सके। राजपुर विधायक खजानदास ने कहा कि यातायात शहर की प्रमुख समस्या है, इस पर नियंत्रण बहुत जरूरी है। गति फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने भी शहर को व्यवस्थित रखने को लेकर विचार रखे। इस अवसर पर नगर निगम, पुलिस, जल संस्थान, एडीबी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शहर के कराए गए अपने कार्यों का डाटा देने के साथ ही सुझाव भी दिए। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अलग-अलग चरणों में होने वाले कार्यों की रिपोर्ट भी पेश की गई। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बिजली, पानी, सड़क, पार्किंग, सीवर लाइन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे कार्यों के क्रियान्वयन करने पर चर्चा की गई। इस दौरान गढ़वाल कमिश्नर और डीएसएल के सीईओ शैलेश बगौली ने कहा कि स्मार्ट सिटी के पहले चरण में एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के कार्य शुरू हो गए हैं। 14 करोड़ की धनराशि से साफ-सफाई, स्मार्ट शौचालय समेत अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। वहीं, दूसरे चरण में 213 करोड़ की धनराशि से लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरे जैसे कार्य कराए जाएंगे। जल्द ही ये कार्य भी शुरू किए जाएंगे। इस दौरान अपर सचिव शहरी विकास बीएस मनराल और एसीईओ डॉ. आशीष श्रीवास्तव, नगर आयुक्त विजय कुमार जोगडंडे, अपर आयुक्त परिवहन सुनीता सिंह, विधायक उमेश शर्मा, विशेषज्ञ राजेंद्र तंकसाले, प्रो अंकुर दुम्का, कृति गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें