फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों को 15 दिन में होगा इलाज का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पतालों को 15 दिन में होगा इलाज का भुगतान
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य के मरीजों का इलाज करने वाले अस्पतालोें का भुगतान 15 दिन के भीतर किया जाएगा। इस संबंध में आयुष्मान भारत योजना के सीईओ व अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालाें ने मरीजों का इलाज करने के बाद 35 क्लेम किए गए हैं, जिनमें से राज्य नोडल एजेंसी ने सात अस्पतालों को भुगतान भी कर दिया है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के सीईओ युगल किशोर पंत ने बताया कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए अस्पतालों को समय पर भुगतान कराया जाएगा। इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी किए जा चुके हैं। राज्य में सामाजिक, आर्थिक, जातीय जनगणना 2011 के आधार पर 5.37 लाख परिवारों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें पांच लाख रुपये तक के इलाज की निशुल्क सुविधा मुहैया कराई जा रही है। योजना को सरकार की ओर से सोसाइटी/ट्रस्ट माडल पर संचालित किया जा रहा है। तकनीकी सहयोग के लिए हैदराबाद की फैमिली हेल्थ प्लानिंग कंपनी का चयन किया गया है। योजना के तहत अधिक से अधिक लाभार्थियों को नि:शुल्क उपचार की सुविधा मिल सके। इसके लिए अधिक से अधिक अस्पतालों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। अब तक राज्य के 30 बड़े निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध कर लिया गया है, जबकि 19 अस्पतालों को सूचीबद्ध किए जाने की प्रक्रिया जारी है। आयुष्मान योजना की जानकारी 104 डायल करके ली जा सकती है। योजना लागू होने के बाद 104 हेल्पलाइन पर प्रतिदिन औसतन 200 लोग योजना से संबंधित जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें