फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने भतीजे पर धारदार हथियार से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी
विज्ञापन

भूमि विवाद के चलते चाचा ने भतीजे पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। गंभीरवस्था में किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं कर रही है।
क्षेत्र के गांव जट बहादरपुर के हने वाले रमजानी का छोटे भाई सईयाद से भूमि बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। पंद्रह दिन पूर्व भी भाईयों के बीच विवाद हुआ था। तब बड़ा भाई रमजानी अपने परिवार को लेकर दूसरे भाई के घर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को छोटा भाई सईयाद भूमि की बुनियाद खुदवा रहा था। इस बात की जानकारी मिलने पर रमजानी अपने बेटे अरमान को लेकर मौके पर पहुंचा। भाईयों में जमकर कहासुनी हुई और सईयाद ने बड़े भाई की पिटाई कर दी। इस दौरान रमजानी गांव में मदद मांगने के लिए पहुंचा। आरोप है कि इसी बीच सईयाद ने भतीजे अरमान पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। मौके पर पहुंचे पिता ने लहुलूहानवस्था में बेटे को जिला अस्पताल भर्ती कराया। एसओ आशुतोष चौहान ने बताया कि मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें