फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिकुंज ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शांतिकुंज और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के एक हजार से ज्यादा विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने सोमवार को सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति शरद पारधी और प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या के नेतृत्व में विवि के छात्र-छात्राओं, राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर एनएसएस के 300 से अधिक स्वयंसेवियों तथा विवि परिवार ने परिसर से कई ट्राली कचरे एकत्रित किये, जिसे निर्धारित स्थान पर पहुंचाया गया। सफाई अभियान के बाद छात्र-छात्राओं ने जनजागरण रैली निकाली, जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब मिलकर करो सफाई, रहेगी सफाई तो बीमारी रहेगी दूर भाई जैसे कई नारों के साथ रैली निकाली। देव संस्कृति विवि में स्वच्छता ही सेवा विषय पर पोस्टर, स्लोगन, पेंटिंग, रंगोली, कविता, भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम और द्वितीय विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहीं, शांतिकुंज कार्यकर्ताओं के साथ कई राज्यों से आये 300 से अधिक स्वयंसेवकों ने हरिपुरकलां झंडा चौक से लेकर हाईवे तक सड़क के दोनों किनारों पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं ने कूड़ा एकत्रित किया और युवाओं ने उसे का ट्रैक्टर ट्रॉलियों में डाला, जिसे निस्तारण के लिए निर्धारित स्थान में पहुंचाया गया। इस दौरान स्वच्छाग्रहियों ने गायत्री मंत्र के सामूहिक गान के साथ सफाई करते इसे सेवा स्वच्छता को सराहनीय कार्य बताया। इस अवसर पर कुलसचिव संदीप कुमार, डॉ. सुरेश वर्णवाल, डॉ. उमाकांत, डॉ. अरुणेश पाराशर, डॉ. शिवनारायण प्रसाद, अश्विनी शर्मा वियवविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष, विद्यार्थी शांतिकुंज के पदाधिकारी श्याम बिहारी दुबे, केदार प्रसाद दुबे, हरिमोहन गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें