फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसलक्षण महापर्व के पहले दिन हुआ पूजा प्रक्षालन

विज्ञापन
विज्ञापन
दसलक्षण महापर्व के पहले दिन हुआ पूजा प्रक्षालन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। जैन समाज के दसलक्षण महापर्व के पहले दिन शुक्रवार को पूजा प्रक्षालन हुआ। दोपहर में धार्मिक शास्त्र का अध्ययन किया गया। शाम को हुई आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम में जैन समाज के भक्त झूम उठे।
शुक्रवार को भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या कि क्षेत्रीय संयोजिका मधु जैन की ओर से महाराजा अग्रसेन चौक स्थित जैन धर्मशाला में महिला सशक्तीकरण बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ महिलाओं के उत्थान के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि और उत्तराखंड विधि आयोग के अध्यक्ष जस्टिस राजेश टंडन, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी व भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। यह समाज में महिलाओं का विकास करने में मददगार साबित होंगे। इस मौके पर भारत नाट्यम गुरु वीणा अग्रवाल, सोनिया आनंद, मंजू श्रीवास्तव और उनके साथी कलाकारों ने प्रस्तुति कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, आगे बढ़ाओ का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. संजीव जैन, सचिन जैन, अनिल जैन, हर्ष जैन, प्रवीण जैन, राजीव जैन, सुनील कुमार जैन, अमित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दसलक्षण महापर्व के पहले दिन हुआ उत्तम क्षमा धर्म
दसलक्षण महापर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा का आयोजन किया गया। जैन सभा की मीडिया प्रभारी मंजू जैन ने बताया कि दसलक्षण महापर्व के अवसर पर दस दिन अलग -अलग धर्म पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें समुदाय के दस धर्मों का चिंतन और मनन कर पालन किया जाएगा। शनिवार को उत्तम मार्दव किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें