ब्यूरो/अमर उजाला
कालसी। अब उन्नत जौनसार बहुद्देशीय स्वायत्त सहकारिता संस्था से जुड़े स्वयं सहायता समूहों को होलसेल रेट पर रोजमर्रा की वस्तुएं उपलब्ध हो सकेगी। इसके लिए शुक्रवार को हरिपुर कालसी बाजार में हिलांश उन्नत बाजार का शुभारंभ किया गया। ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह चौहान ने इस सेंटर का शुभारंभ किया।
एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के प्रभागीय परियोजना प्रबंधक बीके भट्ट ने बताया कि बाजार से सामान खरीदने पर काश्तकारों की बचत हो सकेगी। उक्त सेंटर में संस्था से जुड़ें किसानों को कृषि संबंधित व घरेलू उपयोगी सामान सस्ती दरों पर मिलेगा। किसान अपनी फसलों को भी उक्त सेंटर पर बेच सकते हैं। इस मौके पर परियोजना प्रबंधक बीके भट्ट, परियोजना सहायक किरण चौहान, हरीश कुकरेती, प्रधान रणवीर सिंह चौहान, सियाराम चौहान, गोवर्धन तोमर, मीना तोमर, सतेंद्र रावत, देवेंद्र कुमार, गुलशन बड़थ्वाल, प्रत्यूष मिश्रा, बलवीर सिंह, गंभीर सिंह, शिवम थापा, पंकज, नरेंद्र प्रताप, संजीव, लुदर, मदन सिंह, राजेंद्र, रणवीर आदि मौजूद रहे।