फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्सर विधायक ने मंगलौर कोतवाल के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। लिब्बरहेड़ी गांव में हुए सुक्रमपाल हत्याकांडमामले में लक्सर विधायक ने मंगलौर कोतवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक ने पीड़ित परिजनों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में कोतवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व उन्हें निलंबित करने की मांग भी की।
विज्ञापन

शनिवार को लक्सर के भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने फोन पर बातचीत में बताया कि इसी हफ्ते मंगलौर के लिब्बरहेड़ी गांव में सुक्रमपाल को कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मंगलौर कोतवाली की पुलिस ने कुछ नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया था। लेकिन अगले ही दिन उन्हें कोतवाली से छोड़ दिया गया। मृतक पक्ष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर एतराज जताया तो पुलिस ने लाठीचार्ज करने के बाद उनके खिलाफ झूठा मुकदमा भी दर्ज कर लिया। मृतक सुक्रमपाल की पत्नी को भी मंगलौर पुलिस ने बेरहमी से पीटा। विधायक ने कहा कि मृतक पक्ष के लोगों का गुस्सा जायज था। छोड़े गए आरोपी निर्दोष थे तो पीड़ित परिजनों को समझाना चाहिए। इस कार्रवाई में कई लोग घायल हुए हैं। विधायक गुप्ता ने कहा कि वे जल्द ही सूबे के सीएम से मिलकर घटना की जानकारी देंगे तथा बेकसूर लोगों पर लाठीचार्ज करने के आरोपी मंगलौर कोतवाल के खिलाफ तत्काल मुकदमा कायम करके उन्हें निलंबित करने की मांग भी करेंगे। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्षता से जांचकर दोषियों को जेल भेजने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें