फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियो ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। समरवैली स्कूल में बृहस्पतिवार को शुरू हुए दबंग दिल्ली इंटर स्कूल इंडोर कबड्डी चैंपियनशिप में डीएवी पब्लिक स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, माउंट लिट्रा जी स्कूल, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, श्री गुरु रामराय और आर्यन स्कूल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
समर वैली स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में दून के 27 स्कूल प्रतिभाग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को चैंपियनशिप का पहला मुकाबला डीएवी पब्लिक स्कूल और साईग्रेस इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। जिसे डीएवी पब्लिक स्कूल ने 30-26 से जीत लिया। दूसरा मैच आर्मी पब्लिक स्कूल और फिल्फोट पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। आर्मी पब्लिक स्कूल ने 36-18 से मुकाबले को जीत लिया। तीसरा मुकाबला श्री गुरु राम राय स्कूल ईसी रोड और माउंट लिट्रा जी स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें माउंट लिट्रा जी स्कूल ने 41-14 से जीत दर्ज की। चौथा मुकाबला तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल ने 37-26 से मुकाबले को जीत लिया। पांचवां मुकाबला संत कबीर स्कूल और श्री गुरु राम राय स्कूल सहस्त्रधारा रोड के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में श्री गुरु राम राय ने संत कबीर को 29-25 से शिकस्त दी। छठा मुकाबला आर्यन स्कूल और सारा देव इंटरमीडिएट कॉलेज के बीच खेला गया। जिसमें आर्यन स्कूल ने सारा देव को 40-13 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कबड्डी प्रीमियर लीग की दबंग दिल्ली टीम के खिलाड़ी राजेश नरवाल, रविंद्र पहल, विशाल माने, शब्बीर बापू और जोगिंदर सिंह ने खिलाड़ियो का परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें