कुहू और रोहन रशियन ओपन के सेमीफाइनल में
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दून की कुहू गर्ग ने रूस में चल रही रशियन ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के मिक्स डबल के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। कुहू गर्ग और रोहन कपूर की जोड़ी मलेशिया की जोड़ी के साथ सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी।
रशियन ओपन में देहरादून की कुहू गर्ग और रोहन कपूर की जोड़ी का शानदार प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कुहू ने अपने जोड़ीदार रोहन कपूर के साथ खेलते हुए रशियन जोड़ी अंदरी लोगिनोव व लोलसा अबिबेलेवा को सीधे सेटों में 21-13 व 21-9 से हाराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। इससे पहले प्री क्वाटर फाइनल मुकाबले में कुहू की जोड़ी ने रूस के हीर अलेक्सी प्रनोव व पोलिना की जोड़ी को 21-10 व 21-14 से मात दी थी। अब खिताबी मुकाबले के लिए इस जोड़ी की टक्कर मलेशिया की जोड़ी चेन तंग व येन वी पेक से होगी। कुहू के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने उनको बधाई दी है।