फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसेज भारत आईकॉन की द्वितीय रनरअप रहीं मेधा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

दून की बेटी मेधा अग्रवाल ने हाल ही में मुंबई में हुई मिसेज भारत आईकॉन-2018 प्रतियोगिता में द्वितीय रनरअप और मिसेज ब्यूटीफुल हेयर का खिताब जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया था।
मिसेज भारत आईकॉन-2018 का आयोजन बीते 27 जून से मुंबई में हुआ। जिसमें दून के लक्ष्मण चौक निवासी मेधा अग्रवाल ने भी हिस्सा लिया। रैंप वॉक, टैलेंट, सवाल-जवाब आदि राउंड में टॉप 32 फाइनलिस्ट चुने गए। इसमें दून की बेटी मेधा ने सभी राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन कर मिसेज भारत आइकॉन-2018 की द्वितीय रनर रहीं। साथ ही उन्होंने मिसेज ब्यूटीफुल हेयर का खिताब भी अपने नाम किया। मेधा अग्रवाल ने बताया कि ग्रांड फिनाले में अभिनेत्री ईशा गुप्ता समेत बॉलीवुड और टेलीविजन की कई हस्तियों ने हिस्सा लिया था। मेधा के पति भरत अग्रवाल गोरखपुर में विंग कमांडर के पद पर कार्यरत हैं। भरत अग्रवाल भी पत्नी की उपलब्धि से काफी गदगद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी जीत चुकी हैं कई पुरस्कार
मेधा ने पिछले साल चंडीगढ़ में आयोजित मदर कांटेस्ट में तीन पुरस्कार जीत थे। फरवरी 2018 में मिसेज राजस्थान के लिए ऑडिशन दिया तो शीर्ष तीन में जगह बनाई थी। इसके चलते उनका चयन अगस्त में होने वाली मिसेज इंडिया प्रतियोगिता के लिए हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें