फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजावाला में खोला जाएगा दून योग पीठ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देश दुनिया में योग को बढ़ावा देने के लिए संस्कार परिवार समिति की ओर से दून के राजावाला में योगपीठ की स्थापना के साथ ही योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी ऋषिकेश में हिमालयन डिवाइन योग और आयुर्वेद आश्रम की स्थापना भी की जाएगी। यह जानकारी संस्कार परिवार सेवा समिति के परमाध्यक्ष योगी विपिन जोशी ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में दी।
विज्ञापन

परमाध्यक्ष योगी विपिन जोशी ने बताया कि संस्कार परिवार सेवा समिति की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर योगपीठ की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। वहीं एफआरआई में 21 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। विपिन जोशी के अनुसार योगपीठ में योग और आयुर्वेद की उच्च शिक्षा के साथ ही शोध कार्य किए जा सकेंगे। इसके अलावा अलावा जून के अंतिम सप्ताह में ऋषिकेश में हिमालयन योग और आयुर्वेद आश्रम का भी शुभारंभ किया जाएगा। इस आश्रम में योग के साथ भारतीय संस्कृति की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि देवभूमि से पलायन रोकना है तो गांवों को योग ग्राम के रूप में विकसित करना होगा। साथ ही देव भूमि को योग और आयुर्वेद हब के रूप में विकसित करने के लिए चारधाम यात्रा मार्गों के अलावा पर्यटन केंद्रों मेेें योग, आयुर्वेद और पंचकर्म केंद्र खोलने की जरूरत है। इस अवसर पर सचिव मुकेश अरोड़ा, राजीव अरोड़ा, प्रचार मंत्री तनुज जोशी, योग शिक्षिका मधु सेमवाल, सरस्वती काला, किरण दीपक वोहरा, अजय सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें