फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की निगरानी करेगी ‘बंजारा टीम’

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राज्य के सभी जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की निगरानी के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत निदेशालय स्तर पर ‘बंजारा टीम’ का गठन किया गया है। यह टीम राज्य के सभी 13 जिलों में औचक निरीक्षण कर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का जायजा लेगी।
राज्य परियोजना निदेशक युगल किशोर पंत के अनुसार अभी तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी निगरानी सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के माध्यम से की जा रही है। इसके बावजूद स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में तमाम खामियां देखने को मिल रही हैं। इसी को देखते हुए ऐसे में अब ‘बंजारा टीम’ का गठन किया जा रहा है। बंजारा टीम सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी जुटाएगी। इसके बाद टीम की अपनी रिपोर्ट स्वास्थ्य महानिदेशालय को सौंपेगी। बंजारा टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही संबंधित अफसरों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई और योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यहां लागू है एनएचएम कार्यक्रम
राज्य के 20 जिला अस्पतालों, 21 सब डिवीजनल अस्पतालों, 61 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, 257 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, 322 डिस्पेंसरी और 1837 सब सेंटर्स के माध्यम से ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
--
एनएचएम के तहत संचालित कार्यक्रम
-जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम
-जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई)
-राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम
-राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम
-मदर एंड चाइल्ड ट्रेकिंग
-परिवार नियोजन कार्यक्रम समेत दो दर्जन से अधिक योजनाएं संचालित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें