फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर जोनल हैंडबॉल चैंपियनशिप सितंबर में

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड में इंटर जोनल हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन सितंबर में किया जाएगा। भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष और भारतीय हैंडबॉल संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड को मेजबानी मिलने में कोई अड़चन नहीं है।
विज्ञापन

एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार शाम दून पहुंचे आनंदेश्वर पांडेय का जीएमएस रोड स्थित होटल में आयोजित समारोह उत्तराखंड हैंडबॉल एसोसिएशन ने सम्मान किया। पत्रकारों से बातचीत में पांडेय ने कहा कि इंटर जोनल चैंपियनशिप में देश के चार जोन की बालक व बालिका वर्ग की टॉप दो-दो टीमें हिस्सा लेंगी। चैंपियनशिप का आयोजन सितंबर में उत्तराखंड में होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता खुद उत्तराखंड से हैं। ऐसे में यहां खेलों की बेहतरी के लिए संघ हर तरह की मदद देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि इस साल एशियन चैंपियनशिप और यूथ एशियन चैंपियनशिप के आयोजन के चलते व्यस्तत कार्यक्रम है। इस मौके पर उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह, उत्तराखंड हैंडबॉल संघ के महासचिव एलपी सुंद्रियाल, रमा शंकर शर्मा, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी दिनेश कुमार, विनोद ममगाईं समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें