फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

शादी समारोह में भाग लेने जा रहे एक ठेकेदार को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया गया है। घायल ठेकेदार का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार माजरा निवासी अब्दुल वहाब प्राइवेट ठेकेदारी करते हैं। गत 22 अप्रैल को वह पटेलनगर थाना क्षेत्र के गांव गोरखपुर में एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। इसी बीच मेहूवाला गांव में मक्का मदीना मस्जिद के पास उनकी मोटरसाइकिल को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। चालक ने ट्रैक्टर रोकने के बजाय उसे ठेकेदार के ऊपर चढ़ा दिया। ठेकेदार का आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने भी उनकी मदद नहीं की। इसके बाद जब परिजनों को सूचना मिली तो उन्होंने वहाब को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उन्होंने पटेलनगर थाना को घटना की सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। पुलिस ने वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की है ताकि आरोपी चालक तक पहुंचा जा सके। हालांकि, अभी चालक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें