फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएससी सेंटर में सॉफ्टवेयर बना बांधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएससी सेंटर में सॉफ्टवेयर का ‘ब्रेक’
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राशन की दुकानों को सीएससी सेंटर बनाने की योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। सॉफ्टवेयर अपलोड न होने के कारण एक माह से विभाग में मशीनों पर धूल जम रही है।
जिला आपूर्ति अधिकारी के बताए अनुसार एक अप्रैल से जिले की करीब 900 राशन की दुकानों को सीएससी सेंटर खोले जाने थे। जिससे बाद उपभोक्ताओं को राशन के साथ साथ, जाति, आय निवास, चरित्र, पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र समेत बिजली, पानी जैसी अन्य सुविधाएं उपलब्ध होनी थी। इसके लिए करीब एक माह पहले मशीनें भी विभाग में पहुंच गई लेकिन सॉफ्टवेयर अपलोड न होने के कारण सीएससी पर काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी विपिन कुमार का कहना है कि साफ्टवेयर अपलोड होते ही जल्द ही राशन की दुकानों पर मशीनें लगवाई जाएंगी। जिसके बाद उपभोक्ताओं का सभी सुविधाएं मिल पाएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें